Breaking News

विंबलडन 2019: रोजर फेडरर ने तीसरे दौर में बनाई जगह, दूसरे राउंड में काबिज क्लार्क को हराया

लंदन। विंबलडन 2019 में स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की जीत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को रोजर फेडरर ने इस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के तीसरे राउंड में जगह बना ली। उन्होंने दूसरे दौर के मैच में ग्रेट ब्रिटेन के काबिज क्लार्क को मात दी। वहीं विश्व के नंबर वन खिलाड़ी नुवाक जोकोविच ने भी अंतिम-32 में जगह हासिल कर ली है।

विंबलडन 2019: सिमोना हालेप ने तीसरे राउंड में बनाई जगह, अजारेंका से होगा सामना

क्रोएशिया के मारिन सिलिक टूर्नामेंट से बाहर

वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को विंबलडन में एक उलटफेर भी हुआ। क्रोएशिया के मारिन सिलिक उलटफेर का शिकार हो कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वर्ल्ड नंबर-18 सिलिक को पुर्तगाल के जोआओ साउसा ने शिकस्त दे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

विंबलडनः उलटफेर का शिकार बने स्टान वावरिंका, 63वीं रैंक के खिलाड़ी ने हराया

अन्य मैचों का हाल

फेडरर ने एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में क्लार्क को 6-1, 7-6 (7-3), 6-2 से मात दी। साउसा ने 6-4, 6-4, 6-4 से सिलिक को हरा तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिला एकल वर्ग में ग्रेट ब्रिटेन की योहाना कोंटा ने भी दूसरे दौर में जीत हासिल कर तीसरे दौर में कदम रखा। कोंटा ने चेक गणराज्य की कैटरिना सिनिकोवा को 6-3, 6-4 से हराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments