Today Petrol-Diesel price: लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत, आज ये हैं आपके शहर में दाम
नई दिल्ली। देश में लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पेट्रोल की कीमतों में राहत मिलते 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल आज 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी कटौती की वजह स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। नई दिल्ली में पेट्रोज के दाम चार महीने के निचले स्तर पर आ चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।
यह भी पढ़ेंः- RBI Report : चार साल में E-Payment में 50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा
पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.56, 72.81 और 76.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 73.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
यह भी पढ़ेंः- G-20 की बैठक में डि़जिटल टैक्स का किया गया समर्थन, निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर की वकालत
आज ये हैं पेट्रोल की कीमत
| महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 70.56 | 16 |
| कोलकाता | 72.81 | 16 |
| मुंबई | 76.25 | 16 |
| चेन्नई | 73.30 | 17 |
15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 64.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर दाम कम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.63 और 68.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
यह भी पढ़ेंः- अमरीका और चीन के बीच सुधर सकते हैं संबध, 28 जून को शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
आज ये हैं डीजल के दाम
| महानगर | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 64.50 | 15 |
| कोलकाता | 66.42 | 15 |
| मुंबई | 67.63 | 16 |
| चेन्नई | 68.23 | 16 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments