कर्नाटक: Roshan Baig को Congress ने किया निलंबित, पार्टी नेताओं के खिलाफ दे रहे थे बयान

नई दिल्ली। Congress ने अपने सीनियर लीडर और कर्नाटक ( Karnataka ) के शिवाजीनगर विधानसभा सीट से विधायक रोशन बेग ( roshan baig ) को पार्टी से निलंबित कर दिया है। Roshan Baig के खिलाफ यह कार्रवाई अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचना करने के कारण की गई है।
पढ़ें- One nation, One election पर PM Modi की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज, ममता नहीं होंगी शामिल
बेग के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( All India Congress Committee ) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधायक आर रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश कमेटी (Karnataka Pradesh Congress Committee) द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस हाईकमान ने जांच के आधार पर तत्काल प्रभाव से रोशन बेग को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

पार्टी के खिलाफ लगातार बयान दे रहे थे बेग
कांग्रेस विधायक रोशन बेग पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने के बाद बेग लगातार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे थे और सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। मुसलमानों के मन में डर पैदा किया गया और उस डर की वजह से मुसलमान एक खास विचार पर काम करते हैं।
पढ़ें- ममता बनर्जी को फिर झटका, TMC के एक विधायक और 12 पार्षद BJP में शामिल
वहीं, कुछ दिन पहले रोशन ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ भी कड़ी टिपण्णी की थी। उन्होंने कहा था कि सिद्धारमैया के अहंकार के कारण 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार मिली थी। इसके अलावा कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश राव के बारे में उन्होंने कहा कि वे अपरिपक्व हैं, जिसके कारण पार्टी को हार मिली।

बेग ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी और महासचिव केसी वेणुगोपाल को लेकर कहा था कि वे एक मसखरा हैं। वह कर्नाटक में पार्टी के बारे में क्या जानते हैं, क्योंकि वो केरल से हैं। गौरतलब है कि इससे पहले लोकसभा के नतीजे आने से पहले कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ने पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं की कथित आलोचना करने के लिए रोशन बेग को नोटिस जारी किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments