International Yoga Day 2019: भारत संग दुनियभर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मोदी-शाह-रामेदव ने भी किया आसन

दिल्ली। International Yoga Day 2019: आज पूरी दुनिया में 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 की थीम क्लाइमेट एक्शन रखी गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में योग किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में योगाभ्यास किया। रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 35 हजार लोगों ने योग किया।
Jharkhand: Prime Minister Narendra Modi performs yoga at Prabhat Tara ground in Ranchi on #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/gUAEYg8Gr6
— ANI (@ANI) June 21, 2019
पीएम मोदी ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International Yoga Day 2019 ) के अवसर पर आज लगभग 13 करोड़ लोगों ने देश के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में योग किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 'आप सभी को, पूरे देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। योग के दुनिया भर में प्रसार में मीडिया के हमारे साथी, सोशल मीडिया से जुड़े लोग जिस तरह अहम भूमिका निभा रहे हैं, वो भी बहुत महत्वपूर्ण है। मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं'।
West Bengal violence: भाटापारा में दो गुटों में झड़प, एक की मौत, तीन घायल
किसने कहां किया योग | ||
क्रमांक | नेता | स्थान |
1 | जे.पी नड्डा और हर्षवर्धन | बीजेपी ऑफिस के सामने |
2 | राजनाथ सिंह, मीनाक्षी लेखी, उपराज्यपाल अनिल बैजल/जावडेकर | राजपथ |
3 | अमित शाह | रोहतक |
5 | नितिन गडकरी | नागपुर |
6 | निर्मला सीतारमण | पूर्वी दिल्ली |
7 | नरेंद्र सिंह तोमर | तालकटोरा स्टेडियम |
8 | पीयूष गोयल | लोधी गार्डन |
9 | मुख्तार अब्बास नकवी | पटेल नगर |
10 | हरदीप सिंह पुरी | राजौरी गार्डन |
PM Modi in Ranchi:I thank people across the world for joining Yoga Day celebrations, world over the first rays of the sun are being welcomed by dedicated yoga practitioners, it is a beautiful sight. I urge you all to embrace yoga and make it an integral part of your daily routine pic.twitter.com/dONTf8tU8o
— ANI (@ANI) June 21, 2019
PM मोदी ने कहा कि अब 'मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है। मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है। क्योंकि ये गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है'।
Union Home Minister Amit Shah and Haryana CM ML Khattar perform Yoga at Rohtak on #InternationalDayofYoga . pic.twitter.com/Qidq9WV5Rx
— ANI (@ANI) June 21, 2019
अच्छे स्वाथ्य पर हमारा फोकस होना जरूरी
उन्होंने कहा कि आज के बदलते हुए समय में, बीमारी से बचाव के साथ-साथ अच्छे स्वाथ्य पर हमारा फोकस होना जरूरी है। यही शक्ति हमें योग से मिलती है, यही भावना योग की है, पुरातन भारतीय दर्शन की है।योग सिर्फ तभी नहीं होता जब हम आधा घंटा जमीन या मैट पर होते हैं।
Attack on Mahie Gill: शूटिंग के दौरान जानलेवा हमले पर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
Delhi: BJP National Working President JP Nadda and National General Secretary (Organisation) Ram Lal perform Yoga at Deen Dayal Upadhayay Park. #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/ijRkVJryLF
— ANI (@ANI) June 21, 2019
योग अनुशासन, समर्पण का पालन
प्रधानमंत्री ने कहा कि योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं। आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुंची है।
Pres Ram Nath Kovind at Rashtrapati Bhavan,Delhi:#InternationalDayofYoga is being celebrated at Rashtrapati Bhavan since 2015.I'm happy that like previous yrs,this yr too we're celebrating Yoga Day here. It's not just an event, it's a way to make yoga an integral part of our life pic.twitter.com/Rcq9C4hcdo
— ANI (@ANI) June 21, 2019
अमित शाह ने रोहतक कार्यक्रम में हिस्सा लिया
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International yoga day 2019 ) के मौके पर हरियाणा के रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मंत्री अनिल विज, मनीष ग्रोवर और सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने भी योग किया।
Ashok Gehlot लेंगे Rahul Gandhi की जगह! कांग्रेस अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान
Defence Minister rajnath singh and Union Minister Prakash Javadekar perform Yoga at Rajpath in Delhi. #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/KSRKjFFeXK
— ANI (@ANI) June 21, 2019
इसके साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लोगों के साथ योग किया।
#Maharashtra: People perform Yoga at the Gateway of India in Mumbai; Actor Shilpa Shetty also present. #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/tRV1J1nTTM
— ANI (@ANI) June 21, 2019
वहीं, योगगुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र के नांदेड़ में योग किया। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत राज्य के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।
#WATCH: Yoga guru Baba Ramdev performs yoga along with Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis in Nanded on #InternationalDayofYoga. #Maharashtra pic.twitter.com/XiIqXZCblp
— ANI (@ANI) June 21, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments