केरल: वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड में है। राहुल गांधी शनिवार सुबह यहां प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक के लिए वायनाड कलेक्ट्रेट कार्यालय में सांसद सुविधा केंद्र में पहुंचे। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को राज्य में अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में मतदाताओं का आभार जताने पहुंचे हैं।
यह खबर भी पढ़ें— राम माधव का बयान— चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नहीं लिया सेना की सहारा
Kerala: Congress President Rahul Gandhi arrives at MPs Facilitation Centre, at wayanad Collectorate Office for a meeting with delegations. He began his three-day visit to the state, yesterday. pic.twitter.com/a0KnkqpBAF
— ANI (@ANI) June 8, 2019
यह खबर भी पढ़ें— कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, जैश का खूंखार आतंकी ढेर
सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष के वायनाड कार्यालय ने ट्वीट कर उनके दौरे की जानकारी दी थी। ट्वीट में लिखा था "कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी लोगों के प्यार व समर्थन का आभार जताने के लिए 7 और 8 जून को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे।" कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी लोगों का आभार जताने के लिए वायनाड के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें— शारदा घोटाला: सीबीआई के सामने पेश हुए कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार
यह खबर भी पढ़ें— ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा खत, नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से किया इनकार
राहुल गांधी को मिले थे 7,06,367 वोट
राहुल गांधी ने इस चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उन्होंने वायनाड से 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रमुख ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाकपा के पी.पी. सुनीर को मात दिया। सुनीर ने 2,74,597 वोट हासिल किए। राहुल गांधी को 7,06,367 वोट मिले थे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की स्मृति ईरानी से 55,000 वोटों के अंतर से हार गए।
यह खबर भी पढ़ें— मौसम विभाग की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में गर्मी बरकरार
यह खबर भी पढ़ें— महाराष्ट्र: मुंबई में क्रिकेटर की हत्या से हड़कंप, हिरासत में महिला मित्र
राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने वायनाड दौरे की जानकारी दी थी
वहीं, खुद राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने वायनाड दौरे की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, "मैं जल्द ही वायनाड, केरल आ रहा हूं, जिसके बाद दोपहर से लेकर रविवार तक स्थानीय नागरिकों से और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाला हूं।" इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष कलिकावु, निलमूर, एडावन्ना और एरिकोड में भी रोड शो करने वाले हैं।
यह खबर भी पढ़ें— लोकसभा चुनाव 2019 में 15 पार्टियों को नोटा से भी कम मिले वोट, ये दल भी हैं शामिल

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments