Breaking News

सचिन और इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के बैट के लिए दिवाने हुए रणवीर सिंह, लुटा डाले इतने रुपए

बॉलीवुड एक्टर Ranveer Singh इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में बिजी हैं। जिसमें वो पूर्व भारतीय टीम कप्तान कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं हाल में रणवीर सिंह ने पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, विवियन रिचर्ड और सचिन तेंदुलकर का साइन किया हुआ बैट खरीदा है।

 

ranveer-singh-purchased-sachin-tendulkar-wasim-akram-signed-bat

इतना है दामरणवीर सिंह इन दिनों अक्सर कपिल देव के साथ दिखाई दे जाते हैं। आगामी फिल्म के लिए वो क्रिकेटर से क्रिकेट के दांव-पेंच सीख रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह ने सचिन, वसीम और विवियन का साइन किया हुआ बैट 2000 पाउंड में खरीदा है। लंदन में आयोजित सलाम क्रिकेट प्रोग्राम में रणवीर सिंह अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे।

 

इवेंट में खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने यूनिसैफ की ओर से चैरिटी के लिए एक ऑक्शन का आयोजन किया था। इसमें एक बैट पर सचिन, वसीम और विवियन ने साइन किया। जिसे रणवीर सिंह सहित तीन लोगों को 2000 पाउंड यानी एक लाख 80 हजार में बेच दिया। बता दें इसकी बोली 1000 पाउंड से शुरू किया गया था।

रणवीर सिंह इन दिनों 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर बन रही फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए वह फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ लंदन गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर 83 की टीम के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान को-एक्टर्स रणवीर के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए।

ranveer-singh-purchased-sachin-tendulkar-wasim-akram-signed-bat

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments