Breaking News

फिल्म जगत के लिए आई बुरी खबर, मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन, लंबे समय से थे बीमार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad ) का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) पिछले कई दिनों से बीमार थे। गिरीश कर्नाड ने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी काम किया था। गिरीश कार्नाड (Girish Karnad) का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था। उन्हें भारत के जाने-माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार के तौर पर भी जाना जाता था। गिरीश कर्नाड (Girish Karnad ) के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) की हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी पकड़ थी।

 

actor-director-writer-theatre-artis-girish-karnad-passed-away-at-81

गिरीश कर्नाड (Girish Karnad ) ने प्रमुख भारतीय निदेशको - इब्राहीम अलकाजी, प्रसन्ना, अरविन्द गौड़ और बी.वी. कारंत ने इनका अलग- अलग तरीके से प्रभावी व यादगार निर्देशन किया था। एक कोंकणी भाषी परिवार में जन्में कार्नाड ने 1958 में धारवाड़ स्थित कर्नाटक विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली थी। इसके पश्चात वे एक रोड्स स्कॉलर के रूप में इंग्लैंड चले गए जहां उन्होंने ऑक्सफोर्ड के लिंकॉन तथा मॅगडेलन महाविद्यालयों से दर्शनशास्त्र, राजनीतिशास्त्र तथा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। वे शिकागो विश्वविद्यालय के फुलब्राइट महाविद्यालय में विज़िटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

actor-director-writer-theatre-artis-girish-karnad-passed-away-at-81

गिरीश कार्नाड (Girish Karnad) की प्रसिद्धि एक नाटककार के रूप में ज्यादा है। गिरीश कार्नाड ने वंशवृक्ष नामक कन्नड़ फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने कई कन्नड़ तथा हिन्दी फिल्मों का निर्देशन तथा अभिनय भी किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments