दिल्ली: BJP महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को रिश्तेदार ने घर में घुसकर मारी गोली

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( delhi ) में एक BJP महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को रिश्तेदार ने घर में घुसकर गोली मार दी। दोनों घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कंझावला ( Kanjhawala ) इलाके में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजरानी (60 साल) और उनके बेटे नेत्रपाल (30 साल) पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके रिश्तेदार ने घर में घुसकर दोनों को गोली मार दी। इस हमले में महिला कार्यकर्ता को पैर में गोली लगी है, जबकि उनके बेटे को हाथ और पेट में गोली है।
Delhi: BJP 'Mahila Morcha' worker & her son shot at in Kanjhawala allegedly by a relative, earlier today. Both the injured have been admitted to a hospital.
— ANI (@ANI) June 28, 2019
दोनों घायलों को आनन-फानन में पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीसीपी का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने घटना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।
पढ़ें- हरियाणा: कांग्रेस नेता विकास की हत्या से 'बेखबर' खट्टर, राहुल ने कहा- बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना

हरियाणा में कांग्रेस नेता की हत्या
गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर- 9 में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विकास चौधरी पर 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई थी। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास चौधरी लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
यहां आपको बता दें कि दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्यपाल से इस संबंध में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। शीला ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते से दिल्ली में लगातार जघन्य अपराध हो रहे हैं, जिनमें से कुछ तो दिल को दहलाने वाले हैं। लेकिन, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments