भारतीय वायुसेना के लापता AN-32 प्लेन का सुराग नहीं, खोज में जुटे सुखाई विमान

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान सोमवार को असम से उड़ान भरने के 35 मिनट बाद लापता हो गया। विमान में 13 लोग सवार थे और यह अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रहा था। वायुसेना के परिवहन विमान एनटोनोव एन—32 से विमान का अंतिम संपर्क सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ था। वहीं, विमान की खोज में भारतीय वायु सेना ने सी-130जे, सी 130 हरक्यूलिस, सुखोई सू-30 फाइटर जेट जैसे विमानों को लगाया है।
मौसम विभाग का अलर्ट: गर्मी में अभी और तपेगा उत्तर भारत, 5 दिनों तक बारिश के नहीं कोई आसार

PM मोदी की TEA पार्टी में भड़क गईं थीं अनुप्रिया पटेल, महेंद्रनाथ के मनाने पर हुईं समारोह में शामिल
विमान में 13 लोग सवार थे
आपको बता दें कि यातायात विमान अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड तक जा रहा था। मेचुका चीन से सटे अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले का एक छोटा सा शहर है। विमान में 13 लोग सवार थे। इन लोगों में 8 क्रू मेंबर भी शामिल हैं। विमान की तलाश में थन सैनिकों को भी सक्रिय कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि कुछ रिपोर्टों से संभावित दुर्घटना स्थल के देखे जाने की जानकारी मिली।
सोशल मीडिया पर बदला ममता का चेहरा, फेसबुक और ट्विटर पर लिखा 'जय हिंद, जय बांग्ला'

कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
AN-32 विमान ने जोरहाट से अपराह्न् 12.25 बजे उड़ान भरी थी
वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना के एक AN-32 विमान ने जोरहाट से अपराह्न् 12.25 बजे उड़ान भरी थी, विमान का अपराह्न् 1 बजे जमीनी एजेंसियों से संपर्क कट गया। उसके बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि विमान अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका, जिसके बाद वायुसेना की ओर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। विमान को खोजने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को लगा दिया गया है।
अमित शाह ने शहादत को किया नमन, कहा- 'जवानों की वीरता से ही हमारा भारत सुरक्षित'

गृह मंत्रालय संभालते ही काम में जुटे अमित शाह, अब पाक और आतंक का होगा पक्का इलाज!
विमान को खोजने के प्रयास
अधिकारियों ने कहा कि सेना, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लापता विमान को खोजने की कोशिश कर रही है। वायु सेना ने AN-32 को खोजने के लिए सी130 ट्रांसपोर्टरों और हेलीकप्टरों को मेचुका-जोरहाट मार्ग पर तैनात किया है। गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पी. खोंगसाई ने कहा कि लापता विमान को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौसम विभाग का Red Alert: पारा 50 के पार, गर्मी से झुलस रहे आधे हिंदुस्तान में अब तक 33 की मौत

बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल में 8 नए चेहरे शामिल, भाजपा से एक भी नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट
नई दिल्ली में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वायु सेना के वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश सिंह भदुरिया से वायुसेना के लापता विमान AN-32 के बारे में बात की, जोकि कुछ घंटों से लापता है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुझे लापता विमान को खोजने के लिए वायुसेना द्वारा उठाए गए कदम को लेकर अवगत कराया। मैं विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।"
क्या होता है AN-32 विमान ?
AN-32 का पूरा नाम Antonov -32 है। वायुसेना AN-32 का प्रयोग ट्रांसपोर्ट के लिए करती है। यह विमान 55°C से भी अधिक के तापमान में टेक ऑफ कर सकता है। इसलिए इसे मध्यम श्रेणी के विमान सेवा के लिए रीढ़ की हड्डी कही जाती है। भारतीय वायुसेना के पास इस वक्त करीब 100 AN-32 विमान हैं। इसमें कम से कम 5 क्रू-मेंबर होंते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments