महाराष्ट्र में बारिश का कहर, पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र ( Maharastra ) के पुणे में ( Pune Rains incident ) एक दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यहां कोंधवा में शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे से चारों ओर हडकंप मच गया। पुलिस कंट्रोल को मिली सूचना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि अभी तक घायलों की संख्या की सही जानकारी नहीं लग पाई है।
Pune: 14 people have died in Kondhwa wall collapse incident. Rescue operations are underway. #Maharashtra pic.twitter.com/5XdHinkjCu
— ANI (@ANI) June 29, 2019
हादसा पुणे के कोंधवा इलाके में तालाब मस्जिद के पास
जानकारी के अनुसार यह हादसा ( Pune Rains incident ) पुणे के कोंधवा इलाके में तालाब मस्जिद के पास का है। यहां 60 फीट ऊंची एक दीवार अचानक भराभरा कर पास ही बनी झुग्गी-झोपडियों पर गिर गई। जिसके नीचे दबकर 15 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी मलबे में दबे लोगों की संख्या में इजाफा देखने को भी मिल सकता है।
Pune: 12 have died and 2 are injured after a wall collapsed in Kondhwa. Rescue operations are underway. #Maharashtra pic.twitter.com/J8K3BO3fLm
— ANI (@ANI) June 29, 2019
दीवार उनके कच्चे मकानों पर गिर गई
हादसे ( Pune Rains incident ) का कारण महाराष्ट्र में शुक्रवार को हुई भी भीषण बारिश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां एक सोसायटी का निर्माण कार्य चल रहा था। जबकि सोसायटी के निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों के झोंपडियां भी पास ही बनी थीं। तभी एक निर्माणाधीन दीवार उनके कच्चे मकानों पर गिर गई, जिससे बडा हादसा हो गया। दमकल विभाग के अनुसार मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Mumbai: A wall in Chembur collapsed on auto-rickshaws around 2 am today; Debris being removed, no casualties reported. #Maharashtra pic.twitter.com/5pGZY3txZ9
— ANI (@ANI) June 29, 2019
मानसून की पहली जोरदार बारिश
मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते अलग-अगल हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। अलग-अलग घटनाओं में दो और लोग घायल हो गए हैं। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा। इसके अलावा कई ट्रेनों और विमानों की उड़ान पर भी बारिश का असर पड़ा।
#Maharashtra: Rain showers continue to lash #Mumbai pic.twitter.com/ykaLtgX4ho
— ANI (@ANI) June 29, 2019
उत्तर-पश्चिम मुंबई के गोरेगांव उपनगर में एक नाबालिग लड़की सहित एक परिवार के चार लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि 60 वर्षीय राजेंद्र यादव और 24 वर्षीय संजय यादव की मौत हो गई है, जबकि घायल पीड़ितों में 24 वर्षीय दीपू यादव और पांच वर्षीय आशा यादव शामिल हैं।
#Gujarat: Due to heavy rainfall, Mograwadi underpass in Valsad was filled with rainwater and Valsad station premises was waterlogged, early morning today. pic.twitter.com/FuRXy3WUfT
— ANI (@ANI) June 29, 2019
आरटीओ कार्यालय के पास बिजली का झटका
अंधेरी में एक अन्य घटना में, एक 60 वर्षीय महिला काशीमा युदियार को आरटीओ कार्यालय के पास बिजली का झटका लग गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि ठाणे जिले के विक्रमगढ़ में तेरनपाड़ा गांव का एक आठ साल का लड़का महेन्द्र बडगा जब अपने घर के बाहर खेला था, तब उसके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments