Breaking News

Today Petrol-Diesel price: पेट्रोल के दाम में 8 पैसे और डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली थी। आइए आपको भी बताते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः- आपके पेंशन को सुरक्षित करने का कदम, एनबीएफसी के लिए सख्त नियम बना सकता है RBI

पेट्रोल के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.25, 73.32, 76.86 और 73.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः- अब प्री-ऑर्डर नहीं कर पाएंगे Huawei के 5G Smartphones, ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन ने लगाई रोक

डीजल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकातामें डीजल के दाम क्रमश: 66.29 और 68.05 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 69.46 और 70.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments