कांग्रेस के 'न्याय' से असहमत सहयोगी दल RJD, रघुवंश प्रसाद ने कहा- मुफ्त में कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की आधी से ज्यादा की लड़ाई खत्म हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े-बड़े दावे और वादे किए हैं। वहीं, कांग्रेस ( Congress ) पार्टी ने गरीबों के लिए 'न्याय' योजना की शुरआत करने की बात कही है। लेकिन, कांग्रेस के 'न्याय' उसके ही सहोयगी दल सहमत नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ( Raghuvansh Prasad Singh ) ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना पर संदेह जताया है।
फ्री में कुछ भी देना सहीं नहीं- रघुवंश प्रसाद सिंह
बिहार महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी दोनों ही शामिल हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। लेकिन, वादा पर भरोसा नहीं जता रहे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि न्याय और मनरेगा के बीच कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि एक प्रसिद्ध ब्रिटिश अर्थशास्त्री का कहना है कि मुफ्त में कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी चीज मुफ्त में देना देश हित के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा भोजन के लिए कार्य योजना का विस्तार था। यह पुरुषार्थ पर आधारित है। जबकि, न्याय में फ्री में लोगों को पैसे देना है।
राहुल गांधी कर रहे हैं न्याय की तारीफ
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में न्याय योजना के तहत देश के 5 करोड़ लोगों को हर महीने 6 हजार और साल का 72 हजार रुपए देने का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इस योजना की जमकर तारीफ रहे हैं और सभाओं में इसके कसीदे पढ़ रहे हैं। लेकिन, सहयोगी दल ही इस योजना पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह है कि चुनाव में इस योजना से कांग्रेस को फायदा होता है या फिर परिणाम कुछ और सामने आएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments