Breaking News

आईटीसी के चेयरमैन वाईसी देवेश्वर के निधन से दुखी PM मोदी, ट्वीट कर लिखा यह संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर उद्योगपति व आईटीसी चेयरमैन वाईसी देवेश्वर के निधन पर शोक प्रकट किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टवीट कर लिखाी कि वाईसी देवेश्वर ने भारतीय उद्योग में एक मजबूत योगदान दिया। उनके प्रयासों से ITC एक वैश्विक पहचान के साथ पेशेवर रूप से चलने वाली भारतीय कंपनी बन गई। वह उनके निधन से दुखी हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और आईटीसी समूह के साथ हैं।

देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

 

आपको बता दें कि देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से देवेश्वर की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनकोक गुरुग्राम के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। देवेश्वर ने शनिवार को हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

वाईसी देवेश्वर अपने पढ़ाई हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से की थी, जबकि इंजीनियरिंग आईआईटी दिल्ली से की थी। 1968 में आईटीसी कंपनी ज्वाइन करने वाले देवेश्वर 1991 से लेकर 1994 तक एयर इंडिया के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक रहे। देवेश्वर 1996 में वो आईटीसी के चेयरमैन चुने गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments