Breaking News

पति संग वोट डालने पहुंची प्रियंका ने PM मोदी पर बोला हमला- 'हिंसा का पुरस्कार स्वीकार नहीं'

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से बात कर रही प्रियंका गांधी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जा रही है। उन्होने कहा कि जनता भाजपा की सरकार से परेशान है। लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस देश को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते ही प्रियंका ने कहा कि मोदी दो करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपए पर कोई जवाब नहीं देते। इसलिए अब जनता वोट के माध्यम से अपना गुस्सा दिखाएगी।

मतदान के दिन बोले राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी की नफरत के सामने हमारे प्यार की होगी जीत

 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी, वोट करने घरों से निकली ये दिग्गज हस्तियां

आप के साथ गठबंधन की बात पर प्रियंका ने कहा कि इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं था। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीद से अधिक सीटें लाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव देश और लोकतंत्र के लिए बहुत अहम है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा का पुरस्कार उन्हे स्वीकार नहीं है। वहीं, मतदान करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव विमुद्रीकरण, किसान की समस्याओं, गब्बर सिंह टैक्स और रफाल में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

जम्मू—कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी, शोपियां में मार गिराए लश्कर के दो आतंकी

UP और MP में प्रधानमंत्री मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां आज, अमित शाह हिमाचल में संभालेंगे मोर्चा

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अभियान में नफरत का इस्तेमाल किया और हमने प्यार का इस्तेमाल किया और मुझे विश्वास है कि प्यार जीत जाएगा।

 

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments