पश्चिमी चंपारण: NDA प्रत्याशी संजय जायसवाल पर भीड़ का हमला, पुलिस को चलानी पड़ी गोली
नई दिल्ली। छठे चरण का मतदान खत्म होने से ठीक पहले बिहार के पश्चिमी चंपारण में प्रत्याशी पर हमले की खबर आ रही है। पश्चिमी चंपारण के सांसद और एनडीए प्रत्याशी संजय जायसवाल पर भीड़ ने जानलेना हमला किया है।
बूथ के बाहर प्रत्याशी पर हमला
नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 162-163 के पास असामाजिक तत्वों के एक झुंड ने संजय जायसवाल को घेर लिया और उनपर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षाबल के जवानों ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को वहां से खदेड़ा। इस हमले में सांसद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।
#WATCH: Narkatiaganj: An attempt was made to attack Sanjay Jaiswal (in red kurta), BJP candidate from West Champaran Parliamentary Constituency, with sticks outside polling booth no. 162, 163. He is unhurt. #Bihar #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/sxL3YWyAT7
— ANI (@ANI) May 12, 2019
खबर है कि इस दौरान समर्थकों की पिटाई भी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद संजय जायसवाल को जानकारी मिली थी कि बनकटवा के सेखोना गांव में उनके समर्थकों की पिटाई हुई है। ये खबर मिलने के बाद संजय मौके पर जैसे ही पहुंचे उनपर भी हमला हो गया।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments