Breaking News

मदर्स डे पर KRK ने अपनी मां को लेकर किया ऐसा सनसनीखेज खुलासा, हिल गया पूरा बॉलीवुड

मदर्स डे पर हर स्टार्स और पर्सनैलिटी अपनी मां की तस्वीरें शेेयर कर उन्हें धन्यवाद देते नजर आ जाते हैं। वहीं एक्टर, निर्माता और लेखक कमाल आर खान ने पिछले साल मां की तस्वीर पोस्ट करते हुए ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया था कि पढ़ने वाले भी दंग रह गए थे। केआरके ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था,'हैप्पी मदर्स डे मॉम। एक समय था जब तुम मुझे जहर देना चाहती थी। लेकिन आज तुम्हें मुझ पर गर्व है।'

Kamaal Rashid Khan

मां सोचती थी कि मैं परिवार की इज्जत को उछाल रहा हूं
केआरके अक्सर अपने आपत्तिजनक बयानों के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछली साल उन्होंने अपनी मां को लेकर बयान देखकर सबको चौंका दिया था। केआरके ने बताया कि वह बहुत ज्यादा फिल्में देखते थे। इसलिए उनकी मां सोचती थीं कि वो अपने परिवार की इज्जत को बर्बाद कर रहे हैं। इस वजह के चलते वह उन्हें जहर देखकर मारना चाहती थीं।

मां समझती थीं मैं सबसे बेकार हूं
केआरके ने लिखा,'मेरे माता-पिता इसलिए मुझे बेकार समझते थे क्योंकि मैं 6 भाई-बहनों में सबसे बेकार हूं। क्योंकि मैं खेती के बजाय स्कूल जाता था और अपने दोस्तों के साथ फिल्मेंं देखता था।'

Kamaal Rashid Khan

केआरके ने प्रेस नोट जारी कर किया बीमारी का खुलासा
गौरतलब है कि इसके बाद केआरके ने अपने ट्विटर पर प्रेस रिलीज जारी कर अपनी बीमारी का खुलासा किया था। कमाल ने लिखा था कि उन्हें पेट का कैंसर है जो तीसरे स्टेज पर है, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि उनके पास सिर्फ 1 से 2 साल का ही वक्त है।

अमिताभ के साथ काम की जताई थी इच्छा
उस वक्त जारी प्रेस रिलीज में कमाल ने बीमारी के बारे में बताते हुए अपनी आखिरी इच्छा और ख्वाहिशें भी बताई थी। कमाल आर खान ने अपनी प्रेस रिलीज में अपनी दो ख्वाहिशों के बारे में बताते हुए लिखा था- ‘मैं एक निर्माता के तौर पर ए ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था, दूसरा मैं अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करना चाहता था। अब मैं अपने परिवार के साथ ही वक्त गुजारूंगा। लव यू ऑल, चाहे आप मुझसे नफरत करें या प्यार करें।’



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments