Breaking News

अपनी फिल्मों को हिट करने के लिए ये स्टार्स अपनाते हैं ऐसे-ऐसे टोटके! रणवीर सिंह घुटनों पर बांधते हैं...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अंधविश्वास और टोटकों में विश्वास करते हैं। उनकों लगता है कि ऐसा करने से उनकी फिल्में हिट हो जाएंगी। कोई नंबरों पर भरोसा करता है तो अंगूठियों पर। तो आइए जातने हैं उन स्टार्स के बारे में जो सफलता के लिए करते हैं टोटको पर विश्वास...

ranveer singh

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बचपन में अक्सर बीमार पड़ जाते थे। उनकी मां ने उनकी इस बीमारी के चलते उनके घुटने में एक काला धागा बांधा था जिसे उन्होंने आज तक कभी नहीं खोला।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण
वहीं रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई स्थित सिद्धिविनायक में माथा टेकने जरूर जाती हैं। उनका लिए ये काफी शुभ है और उनका मानना है कि इसके चलते इनकी फिल्में काफी हिट होती हैं।

Ranbir kapoor

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर नुमरोलॉजी में विश्वास नहीं रखते हैं लेकिन वो 8 नंबर को अपना लकी नंबर मानते हैं। उनकी मम्मी नीतू कपूर का बर्थडे भी 8 जुलाई को आता है।

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अपनी हर फिल्म की रिलीज के पहले अजमेर दरगाह जाती हैं। अजमेर दरगाह में दर्शन के दौरान की उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।

akshay kumar

अक्षय कुमार
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार का मानना हैं कि यदि वे अपनी फिल्म की रिलीज के दौरान इंडिया में रहेंगे तो वह फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस वजह से वे अक्सर फिल्म के रिलीज के दौरान विदेशों में होते हैं।

salman khan

सलमान खान
सलमान खान की फिल्में ईद पर काफी अच्छा बिजनेस करती हैं। इसके साथ ही सलमान पिता सलीम द्वारा दिया गया 'ब्लू ब्रेसलेट' भी हमेशा पहने रहते हैं। वे इसे अपना लकी चार्म मानते हैं। इसे वो अक्सर अपने हाथों पर पहने हुए रखते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments