Breaking News

क्या प्रज्ञा के बहाने एनडीए से बाहर होने रास्ता तलाश रहे हैं सीएम नीतीश कुमार?

नई दिल्‍ली। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की ओर से गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर घिरी भाजपा को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नसीहत दी है। उन्‍होंने ने पटना में मतदान के बाद मीडिया से कहा कि यह भाजपा का अंदरुनी मामला है। इस बयान के लिए प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी से बाहर निकला देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कहीं नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का इरादा तो नहीं बना लिया? अगर ऐसा नहीं है तो उन्‍होंने कई दिनों तक इस मुद्दे पर चुप्‍पी साधने के बाद आज ये बयान क्‍यों दिया?

राहुल गांधी से 2 दिन में दूसरी बार मिले चंद्रबाबू नायडू, शाम में सोनिया गांधी से भी करेंगे मुलाकात

कांग्रेसी नेताओं से है नीतीश के बेहतर रिश्‍ते

बताया तो ये भी जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ नीतिश व उनके प्रतिनिधियों का प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से संपर्क बना हुआ है। भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कीर्ति झा आजाद ने भी कुछ दिनों पहले इस बात के संकेत दिए थे। लेकिन उनकी बातें सुर्खियों में न आने से दब गई थीं। फिर भाजपा के 'शत्रु' से भी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पुराना रिश्‍ता है।

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान में भी हिंसा, गाड़ियां फूंकी और बम चले

गोपालगंज टु रायसिना हिल्‍स में भी है इस बात की चर्चा

बता दें कि हाल ही में प्रकाशित लालू की किताब 'गोपालगंज टु रायसीना: माय पॉलिटिकल जर्नी' में दावा किया गया है कि भाजपा के साथ बिहार में सरकार बनाने के छह महीने बाद ही नीतीश कुमार ने अपने प्रतिनिधि के जरिए महागठबंधन में शामिल होने की इच्‍छा जताई थी। जिसे सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष प्रशांत किशोर ने गलत करार दिया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि पिछले कुछ महीने से जो संकेत मिल रहे हैं वो यू हीं नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव: वोट डालने के बाद सीएम योगी बोले, भाजपा को मिलेंगी 300 से ज्‍यादा सीटें

 

मतदान के बाद नीतीश ने क्‍या कहा?

पटना में मतदान करने के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोडसे पर प्रज्ञा ठाकुर का बयान भाजपा का आंतरिक मामला है। इसके बावजूद एनडीए में शामिल नीतीश कुमार ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के ऐसे बयान के लिए उन्हें पार्टी से बाहर करने पर विचार करना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी जी को लेकर इस तरह के बयानों को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस तरह के बयान के लिए उन्हें पार्टी से निकालने पर विचार करना चाहिए।

 

पलटवार कर राबड़ी देवी ने कह दी उनके दिल की बात

नीतीश द्वारा प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भाजपा से कार्रवाई करने की मांग के बाद बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देनी ने तंज कहते हुए कहा है कि अगर उन्‍हें प्रज्ञा ठाकुर के बयान से इतनी तकलीफ हुई तो उन्‍हों इस्‍तीफा देकर सरकार से अलग हो जाना चाहिए। राबड़ी की मंशा साफ है सुशासन बाबू भले ही बहुत देर से बोले पर आप में इतनी हिम्मत है तो भाजपा अगर प्रज्ञा को नहीं निकालती है तो आप भाजपा को छोड़ दें, नैतिकता का सहारा लेकर ही सही?

राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, सियासी गठजोड़ को लेकर जारी है बातचीत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments