जानिए क्या होता है कृषि मंत्रालय और कैसे करता है ये काम

नई दिल्ली: कृषि मंत्रालय ( agriculture Ministry ) भारत सरकार का एक अहम मंत्रालय है। इस मंत्रालय का कार्य भारत में खेती और किसानों को बढ़ावा देना है और इन्हें लेकर जरूरी नियम क़ानून बनाना साथ ही खेती को वर्ल्ड क्लास लेवल का बनाने जैसे कार्य करना है। कृषि मंत्रालय सिर्फ खेती ही नहीं बल्कि किसानों की जरूरतों का ख्याल रखता है जिससे ना सिर्फ भारत में उगने वाली फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सके बल्कि किसानों को भी सरकार से जरूरी लाभ दिए जा सकें।
कृषि मंत्रालय के अंतर्गत बहुत सारे मंत्रालय कार्य करते हैं जो अलग-अलग स्तरों पर किसानों की जरूरतों और उनकी आमदनी का भी ख्याल रखते हैं जिससे फसलों के साथ ही किसानों का भी विकास हो सके।
ये हैं कृषि मंत्रालय के अहम विभाग
- कृषि एवं सहकारिता विभाग
- पशुपालन एवं डेयरी विभाग
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्
- कृषि आयोग- लागत एवं मूल्य
- भारतीय पौध संगरोध संस्थान
- राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड
- कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात संवर्द्धन प्राधिकरण
- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड
- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम
- राष्ट्रीय तिलहन एवं वनस्पति तेल संवर्द्धन बोर्ड
- केन्द्रीय कीटनाशक बोर्ड पंजीकरण समिति
- नारियल विकास बोर्ड
- भारतीय आयात-निर्यात बोर्ड
ऐसे कार्य करता है कृषि मंत्रालय
- कृषि ( Agriculture ) विभाग भारत में किसानों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए उन्हें जरूरी दिशा देता है साथ ही उन्हें जरूरी मदद भी देता है।
- कृषि विभाग किसानों को पशुपालन और खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाए लाता है जिनसे किसानों की तरक्की हो सके।
- कृषि विभाग अच्छी किस्म की फसलें उगाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देता है साथ ही इन्हें जरूरी बीज और संसाधन मुहैय्या करवाता है।
- कृषि विभाग खेती की नई तकनीकों से रूबरू करवाता है जिससे किसानों का समय और पैसा दोनों बचे।
- कृषि विभाग समय-समय पर किसानों से रूबरू होता है साथ ही किसानों को टेलीफोनिक कॉल्स के जरिए मदद करता है।
- कृषि विभाग जरूरत पड़ने पर किसानों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments