मुंबई: दादर पुलिस स्टेशन परिसर में लगी भीषण आग, एक बच्ची की मौत
नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई (Mumbai ) से सामने आ रही है। दादर वेस्ट स्थित पुलिस स्टेशन परिसर में अचानक भीषण आग लग गई है। इस आग में एक बच्ची की झुलसकर मौत हो गई है। फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।
पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में धूल से मिलेगी राहत तो 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम
Mumbai: A 10-year-old girl died in a Fire that broke out in a building at Dadar Police Station Compound, Dadar (West). #Maharashtra pic.twitter.com/qyIdwtMhva
— ANI (@ANI) May 12, 2019
पुलिस स्टेशन में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, दादर स्थित पुलिस स्टेशन परिसर में एक बिल्डिंग में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। इतना ही नहीं यह आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। मामले की छानबीन जारी है और ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों में मुंबई में आग लगने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
पढ़ें- VIDEO: धधक रही है देवभूमि उत्तराखंड, करोड़ों की वन संपदा स्वाहा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments