Breaking News

'बाहुबली' प्रभास और महेश बाबू से ज्यादा पॉपुलर है ये एक्टर, करता है सभी से अलग ये काम...

साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार का आज जन्मदिन है। उनका अजीत को लेकर साउथ इंडस्ट्री में कहा जाता है कि उनके नाम से ही फिल्में हिट जाती है। उनका स्टारडम 'बाहुबली' फेम प्रभास से कई गुना ज्यादा है। साउथ में आज भले ही रजनीकांत, कमल हासन और महेश बाबू जैसे कई सुपरस्टार्स मौजूद हैं लेकिन अजीत कुमार का स्टारडम भी किसी से कम नहीं। आज हम आपको उनकी कुछ खास बताने बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं...

 

Ajith kumar

एक्टर अजित कुमार न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपने कई नेक कामों के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने पर्सनल स्टाफ और जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। यही एक बात उन्हें बाकी सुपरस्टार्स से अलग करती है।

Ajith kumar

उनके फिल्मी कॅरियर बी बात करें तो उन्होंने साल 1990 में अपने फिल्म कॅरियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'अमरावती' थी। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। यही नहीं अजित कुमार एक बेहतरीन रेसल भी हैं। उन्होंने साल 2004 में ब्रिटिश फॉर्म्यूला सीजन 3 में फॉर्म्यूला 2 रेसर के तौर पर भाग लिया था और तीसरा स्थान हासिल किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments