प्रियंका गांधी ने पीएम को दी खुली चुनौती, हिम्मत है तो नोटबंदी और जीएसटी पर चुनाव लड़ें मोदीजी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो कर रही हैं। प्रियंका गांधी के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देशभक्ति के नाम पर आपने लोगों को लाइन में लगाया, कई लोगों की जानें चली गईं। मैं दिल्ली की लड़की होकर आपको खुली चुनौती दे रही हूं कि हिम्मत है तो आखिरी के दो चरण चुनाव नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर लड़ कर दिखाइए। युवाओं को नौकरी का वादा कर नौकरी नहीं दी। मोदी जी तो चाहते हैं कि देश से लोकतंत्र खत्म हो जाए। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा होने नहीं देगी। कांग्रेस हमेशा विकास के नाम पर राजनीति करती है।
Priyanka Gandhi Vadra in Delhi: Ek Dilli ki ladki apko khuli chunauti de rahi hai.Chunav ke akhiri 2 charan notebandi par ladiye,GST par ladiye,mahilaon ki suraksha par ladiye aur un vadon par ladiye jo aapne poore desh ke naujawano se jhoothe vaade kiye,dhokha diya un par ladiye pic.twitter.com/FIoIIZ6OL0
— ANI (@ANI) May 8, 2019
शीला दीक्षित के समर्थन में प्रियंका का रोड शो
प्रियंका का रोड शो सीलमपुर से यमुना विहार तक का है। 2.2 किलोमीटर के इस रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ उनका बेटा रेहान वाड्रा भी मौजूद हैं। बता दें कि शीला दीक्षित को कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के मुकाबले यहां से टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित का राजनीतिक अनुभव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस क्षेत्र से शीला दीक्षित को अच्छा समर्थन प्राप्त होगा।
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra and Congress North East Delhi candidate Sheila Dikshit hold a roadshow in Brahmpuri pic.twitter.com/O3pn2q1wci
— ANI (@ANI) May 8, 2019
केजरीवाल ने कसा तंज
इससे पहले प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर आम आदमी पार्टी ने जमकर हमला बोला था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को लेकर निशाना साधा था। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में दिल्ली में दोनों भाई-बहन बेकार में पसीना बहा रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान है।
गाजियाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया था रोड शो
इससे पहले प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए समर्थन में भी रोड शो किया था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। प्रियंका ने कहा था कि डॉली युवा नेता हैं और इनके पास कई विजन है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments