Breaking News

मदर्स डे पर जाह्नवी को याद आई मॉम श्रीदेवी, शेयर की ऐसी तस्वीर, शायद ही किसी ने देखी होगी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को एक साल हो चुका है, लेकिन आज भी कपूर परिवार उन्हें खोने के सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। खासतौर पर उनकी दोनों बेटियां और बोनी कपूर। कई मौकों पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर उन्हें मिस करती हैं। श्रीदेवी को अपनी बेटियों से बहुत प्यार था। मदर्स डे के मौके पर जाह्नवी ने अपनी मॉम श्रीदेवी को काफी मिस किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिवंगत एक्ट्रेस जहां खूबसूरत व्हाइट एंड मरून कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने दिख रही हैं, तो वहीं नन्ही जाह्नवी क्रीम कलर का लहंगा-चुन्नी में हैं।

Janhvi Kapoor

तस्वीर के साथ जाह्नवी ने लिखा खास मेसेज
मदर्स डे पर जाह्नवी ने मॉम श्रीदेवी की तस्वीर शेयर करते हुए खास मैसेज भी लिखा, जिसके जरिए उन्होंने लोगों को अपनी मां का ध्यान रखने और प्यार करने की अपील की। 'उनका ध्यान रखें, उनकी बात सुनें, उन्हें दुनिया का पूरा प्यार दें। हैपी मदर्स डे।'

janhvi kapoor

दुखद घटना से अब तक नहीं उभर पाई हैं जाह्नवी
बता दें कि श्रीदेवी को याद करते हुए जाह्नवी कई बार कह चुकी हैं कि अब तक उस शॉक से उबर नहीं सकी हैं कि उनकी मां उनकी जिंदगी में नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी हर चीज श्रीदेवी ही तय करती थीं और उन्हें खोने के बाद यह जिम्मेदारी पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर ने ली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments