रेप के आरोपी करण का पूजा बेदी सहित इन सेलिब्रिटीज ने किया सपोर्ट, जानिए किसने क्या-क्या कहा
टीवी अभिनेता करण सिंह ओबेरॉय पर एक महिला ने बलात्कार, धोखाधड़ी और ब्लैकमेल सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को अभिनेता को गिरफ्तर किया है। करण के दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ स्टार ने अभिनेता का खुलकर स्पोट किया। करण को समर्थन करने वालों की लिस्ट में अभिनेत्री पूजा बेदी, मशहूर गायिका आशा भोसले के पोते चैतन्य भोसले सहित कई कलाकार शामिल है।
पूजा बेदी ने कहा कि वह करण ओबेरॉय को पिछले 15 साल से जातनी हैं। करण पर लगे आरोपों पर बात करते हुए कहा कि यह बिल्कुल गलत है। उनकी आंख में आंसू थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने करण और आरोप लगाने वाली महिला दोनों के चैट्स देखे हैं कि किस तरह से वो जबरदस्ती रिश्ता बनाने की कोशिश करती रहीं हैं।
चैतन्य ने बताया कि किस तरह से करण एक बेहद सभ्य इंसान हैंं और जिस तरह के करतूतों के आरोप उनपर लगे हैं, वो बिल्कुल अविश्वसनीय के हैं। उन्होंने करण के बारे में कई उदाहरण दिये और कहा कि ओबेरॉय और आरोप लगाने वाली महिला के बीच में कोई जिस्मानी संबंध नहीं था। पूजा बेदी, चेतन्य और अन्वेशी जैन सहित इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने करण का खुलकर समर्थन किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments