मायावती का पीएम मोदी पर हमला, अपनी पत्नी को छोड़ने वाला क्या करेगा महिलाओं का सम्मान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर निजी हमला बोलकर सभी को चौंका दिया है। बसपा सुप्रीमो ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा है कि जब वह अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़ सकते हैं तो वह दूसरों की पत्नियों, बहनों और महिलाओं का सम्मान कैसे कर सकते हैं।
Mayawati, BSP: Mujhe toh yeh bhi maloom chala hai ke BJP mein khash kar vivahit mahilayen apne aadmiyon ko Shri Modi ke nasdik jate dekh kar, yeh soch kar bhi kafi zyada ghabrati rehti hai ke kahin yeh Modi apne auraat ki tarah humein bhi apne pati se alag na karwa de. https://t.co/zBBmQhQepo
— ANI UP (@ANINewsUP) May 13, 2019
विवाहित महिलाएं मोदी से घबराती हैं
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मुझे तो ये भी मालूम हुआ है कि भाजपा में खासकर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों को श्री मोदी के नजदीक जाते देखकर काफी ज्यादा घबराती रहती हैं। उन्हें लगता है कि कहीं ये मोदी अपनी औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दे।
Mayawati,BSP: Narendra Modi was silent on Alwar gangrape case. He's trying to play dirty politics over it. So that in the elections his party can be benefited. It is extremely shamefully. How can he respect others' sisters& wives when he has left his own wife for political gains? pic.twitter.com/kENKVBG6YU
— ANI UP (@ANINewsUP) May 13, 2019
अलवर गैंगरेप पर चुप्पी शर्मनाक
मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा है कि वो अलवर गैंगरेप को लेकर अभी तक चुप क्यों हैं? पीएम इस मुद्दे पर गंदी राजनीति खेलने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments