बंगाल को ममता दीदी ने अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी समझ ली: पीएम मोदी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( lok sabha election ) के सातवें चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आखिरी जनसभा को संबोधिक किया। दमदम में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता दीदी का अहंकार सातवें आसमान पर है, जिसकी वजह से आने वाली पीढ़ियां उनको याद रखेंगी।
- ममता दीदी पश्चिम बंगाल को अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी समझने की भूल कर रही हैं। दीदी आज आप चुनाव आयोग को गालियां दे रही हैं, चुनाव प्रक्रिया और सुरक्षा बलों को आप जमकर गालियां दे रही हैं। आप भूल रही हैं कि एक समय इन्हीं संस्थाओं ने आपकी मदद की थी: पीएम
- इस ऐतिहासिक परिवर्तन के बीच इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान के प्रति दीदी के रवैये की वजह से भी याद किया जाएगा। चुनाव के दौरान यहां भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। अनेक कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। घर जला दिए गए: पीएम
- एक दो दिन से दिल्ली में एक खेल चल रहा है। पहले आप-पहले आप। जो पिछले 6 महीने से मोदी हटाओ की बातें करते थे, जो लोग प्रधानमंत्री के दावे ठोक रहे थे, लेकिन दो दिन से अचानक उनकी बत्ती गुल हो गई है: पीएम मोदी
- इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में मेरी ये आखिरी जनसभा है। बीते 2-3 दिनों से बंगाल के चप्पे-चप्पे में लाखों लोगों से संवाद का मौका मिला है। गांव-गांव, शहर-शहर में जो समर्थन पश्चिम बंगाल ने दिया है वो अविस्मरणीय है: PM
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments