कर्नाटक: कांग्रेस विधायक के घर के सामने हुआ विस्फोट, एक व्यक्ति की जान गई
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्यराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक के घर के बाहर बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। धमाका होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच की।
लोकसभा चुनाव 2019: सातवें चरण के लिए मतदान शुरू, PM मोदी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
#Karnataka: One person has died in an explosion outside the residence of Rajarajeshwari Nagar MLA, Munirathna, in Vyalikaval. Police is present at the spot, probe is underway. pic.twitter.com/EFGCLpMDt9
— ANI (@ANI) May 19, 2019
केदारनाथ: गुफा से बाहर आने के बाद बोले PM मोदी— भगवान के चरणों में आने के बाद कुछ नहीं मांगता
व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए
जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक मुनिरत्ना के व्यालिकवल स्थित घर के बाहर ये धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह धमाका विधायक के मकान बाहर कार पार्किंग में हुआ। राहत की बात यह है कि घटना के के समय विधायक घर नहीं थे। वहीं, मृतक की पहचान वेंकटेश के रूप में हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है। बंगाल के मथुरापुर के रायडिगी इलाके में बम विस्फोट हुआ है। ग्रामीणों ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
केदारनाथ: पीएम मोदी ने 17 घंटे गुफा में रहकर लगाया ध्यान, जानें क्या है इस गुफा की खासियत
धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया
वेंकटेश विधायक मुनिरत्न के घर पर उनके घरेलू काम में मदद कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता मुनिरत्ना एक फिल्म निर्माता भी हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments