चीन नहीं पचा पा रहा भारत की जीत, कहा- पाक की वजह से आतंकी घोषित हुआ मसूद
नई दिल्ली। बीते दस वर्षों से पाकिस्तानी आतंकी जैश ए मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को वैश्विक आतंक घोषित किए जाने के भारत के प्रयास के बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने जैश प्रमुख मसूद अजहर ( Masood Azhar ) को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। यूएनएससी की प्रतिबंध समिति 1267 ने चीन द्वारा 'तकनीकी रोक' हटाने के बाद यह घोषणा की। इसके लिए चीन पर सुरक्षा परिषद के अन्य स्थायी सदस्य जैसे अमरीका , ब्रिटेन और फ्रांस की तरफ से जबरदस्त दबाव था। चीन ने इससे पहले चार बार मामले में 'तकनीकी रोक' लगाकर प्रस्ताव को रोक दिया था। इसके साथ ही पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है, जबकि भारत के लिए एक बड़ी सफलता का दिन है। मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद चीन ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मसूद अजहर पर बैन के बाद बोले पीएम मोदी- यह तो बस शुरुआत है, देखिए आगे-आगे होता क्या है
प्रस्ताव का अध्ययन करने के बाद लिया फैसला: चीन
मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद चीन ने कहा है कि हमने संयुक्त राष्ट्र में जो प्रस्ताव रखा गया था उसका बारिकी से अध्ययन करने के बाद यह फैसला लिया गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक बयान में कहा कि हमने संशोधित सामग्रियों को सावधानीपूर्वक अध्ययन किया और फिर संबंधित पक्षों से बातचीत के जरिए आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया। हमने साफ कर दिया कि मसूद अजहर पर जो प्रस्ताव लिस्टिंग की गई है उसको लेकर चीन की कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि भारत व अन्य देशों की ओर से पाकिस्तान की धरती का आतंकवाद के इस्तेमाल के आरोपों का सामना कर रहे पाकिस्तान को चीन ने मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने का श्रेय दिया है। चीन ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से पीड़ित है और मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने का श्रेय पाकिस्तान को जाता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments