Breaking News

दिल्ली में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राजकुमार चौहान ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की सरगर्मियां अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। छठे चरण के लिए रविवार को दिल्ली में वोटिंग होगी। लेकिन, उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ( Raj Kumar Chauhan ) भाजपा ( BJP ) में शामिल हो गए।

पढ़ें- सिख दंगे के लिए राजीव गांधी से वापस लें भारत रत्न : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष सत्ती

 

कांग्रेस को बड़ा झटका

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद रहे। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। गौरतलब है कि राजकुमार चौहान कांग्रेस से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे थे। वे उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन उनकी जगह कांग्रेस ने राजेश लिलोठिया को चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद राजकुमार के समर्थकों ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के सामने प्रदर्शन भी किया था। भाजपा में शामिल होने के बाद राजकुमार चौहान ने कहा कि शीला दीक्षित मानसिक रूप से ठीक नहीं, क्योंकि वे हमेशा भूल जाती हैं। यहां आपको बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों में AAP और कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments