पायल रोहतगी ने राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
देशभर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरो पर हैं। यह चुनाव कुल 7 चरण में होगा जिसमें से 5 चरण का मतदान हो चुका है और 2 चरण का होना बाकी है। जबसे लोकसभा चुनावों के मतदान की डेट अनाउंस हुई तभी से देश की पॉलिटिक्स का माहौल गरमाया हुआ है। नेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सभी अलग-अलग पार्टियों का पक्ष लेकर सोशल मीडिया पर बहसबाजी करते नजर आ रहे हैं।
अब इस जुबानी जंग में अभिनेत्री पायल रोहतगी भी शामिल हो गई हैं और उन्होंने भी अपने विचार रखे हैं। पायल ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करती नजर आ रही हैं।
राहुल गांधी अपने पिता के क़ातिल के BFF Vaiko को गले लगाते हैं सत्ता पाने के लिए और अभी यह सब मगरमच्छ के आँसू निकाल रहे हैं जब #RajivGandhi की सच्चाई बताई जा रही है 🙏 #FridayMotivation #PayalRohatgi pic.twitter.com/nZgweOJ7PA
— payal rohatgi & Team -BHAKTS of BHAGWAN RAM (@Payal_Rohatgi) May 10, 2019
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी अपने पिता के क़ातिल के BFF Vaiko को गले लगाते हैं सत्ता पाने के लिए और अभी यह सब मगरमच्छ के आँसू निकाल रहे हैं जब #RajivGandhi की सच्चाई बताई जा रही है।'
Swara aunty calls herself a supporter of #Feminism too 😂 as she is supporter of Comgress, AAP & CPI candidate Kanhaiya Kumar 🤫What a portfolio to support 😛😛#ModiAaneWalaHai #JustModi #RahulKaBaapChorHai #PayalRohatgi pic.twitter.com/LIvas6OIIk
— PAYAL ROHATGI & Team -BHAKTS of BHAGWAN RAM (@Payal_Rohatgi) May 9, 2019
बता दें इससे पहले पायल ने राजीव गांधी के बहाने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था। उन्होंने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था जिसमें वे शाह बानो मसले को लेकर स्वरा भास्कर को संबोधित कर रही थीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments