Breaking News

पटना में राहुल ने भरी हुंकार, 'बिहार बना बेरोजगारी का सेंटर, भाजपा के 'शत्रु' के लिए करेंगे रोड शो'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के आखिरी चरण के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी दी है। ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पटना पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने बिक्रम में महागठबंधन की प्रत्याशी मीसा भारती (RJD) के लिए प्रचार किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ( BJP ) पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकार बिहार को बेरोजगारी का सेंटर बना दिया है।

राहुल के निशाने पर पीएम मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अच्‍छे दिन आएंगे, लेकिन नहीं आए। उन्होंने कहा था कि लोगों के खातों में 15 लाख आएंगे, लेकिन नहीं आए। राहुल ने कहा पीएम ने कहा था कि युवाओं को रोजगार मिलेंगे, लेकिन नहीं मिले। आपने बिहार को बेरोजगारी का सेंटर क्‍यों बनाया? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी राज में 20 हजार कर्ज वाला किसान जेल जाता है। कांग्रेस के राज में कर्ज के कारण जेल नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हम एक साल में 22 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देंगे। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दिया जा सकता है। राहुल ने कहा कि अगर हम सरकार में आएं तो 2019 में दो बजट होगा। एक जनरल बजट और दूसरा किसान बजट।

न्याय से होगा सबका भला- कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैंने पांच करोड़ लोगों के खाते में पैसा डालने की योजना बनाई है। हमारी सरकार 72 हजार रुपए हर परिवार को देगी। यह है न्याय योजना। अनिल अंबानी के खाते से पहले पैसा निकाल कर जनता के खाते में डालूंगा। राहुल की रैली में तेजस्वी और तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। वहीं, राहुल गांधी पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए रोड शो के लिए शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments