Breaking News

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी मेगन ने सोमवार को दिया बेटे को जन्म

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ( Prince Harry and Meghan Markle ) के घर में नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म की खबर खुद शाही परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस खबर से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे ब्रिटेन में खुशी का माहौल है।

Prince Harry Meghan Markle

शाही परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लड़के ने जन्म लिया है।' वहीं ट्विटर पर लिखा गया, 'ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया।' इसके अलावा साथ ही बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में लिखा, 'डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया हैं'

Prince Harry Meghan Markle

आपको बात दें कि मेगन मार्कल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। वहीं ब्रिटैन के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल की तो दोनों ने 19 मई 2018 में शादी की थी। इनकी शाही शादी लंदन में हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments