Breaking News

केजरीवाल की शर्त: भाजपा को छोड़ केंद्र में जिसकी भी बनेगी सरकार AAP करेगी समर्थन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की सरगर्मियां चरम पर हैं। पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि दो चरणों के मतदान बचे हैं। लेकिन, 23 मई को केन्द्र में किसकी सरकार बनेगी और कौन सी पार्टी किसके साथ होगी इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ( BJP ) को छोड़कर केन्द्र में जिसकी भी सरकार बनेगी आम आदमी पार्टी उसका समर्थन करेगी, लेकिन एक शर्त होगा।

पढ़ें- कांग्रेस के 'न्याय' से असहमत सहयोगी दल RJD, रघुवंश प्रसाद ने कहा- मुफ्त में कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए

शर्त के साथ करेंगे समर्थन- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व वाली सरकार को हम समर्थन नहीं करेंगे। लेकिन, इसके अलावा केन्द्र में जिस भी पार्टी की सरकार बनेगी आम आदमी पार्टी उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि समर्थन के लिए एक शर्त होगा। दिल्ली सीएम ने कहा कि जो भी पार्टी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने का वादा करेगी, AAP उसके साथ होगा। केजरीवाल के इस बयान से साफ हो गया है कि वह कांग्रेस के साथ-साथ महागठबंधन का भी हिस्सा हो सकते हैं।

पढ़ें- BJP विचारधारा पर आधारित पार्टी, 'मोदी इज भाजपा-भाजपा इज मोदी' कभी नहीं हो सकता-गडकरी

 

गठबंधन को लेकर AAP- कांग्रेस के बीच जमकर हुई राजनीति

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जमकर राजनीति हुई। आम आदमी पार्टी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी। लेकिन, सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बनी। इसके लिए केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि राहुल गांधी ने केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन, केजरीवाल के इस बयान से एक अलग तरह की राजनीति शुरू हो गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments