Breaking News

26/11 पर उन्नीथन की किताब पर बनेगी सीरीज, साल के अंत तक होगी रिलीज

लेखक संदीप उन्नीथन की किताब ‘ब्लैक टोर्नाडो : द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11’ पर एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी चल रही है। अमरीकी पटकथा लेखक जोशुआ काल्डवेल की सेवा इस रूपांतरण के लिए ला जा रही है। कोंटिलो पिक्चर्स नामक एक वृहद मनोरंजन कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी ने किताब को डिजिटल सीरीज में बदलने के अधिकार को प्राप्त कर लिया है। इस मल्टी-एपिसोड डिजिटल ड्रामा के माध्यम से मुंबई पर हुए आतंकी हमले के तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा।

 

web series

 

किस तरह से मुंबई में आतंक फैलाया गया और इसके प्रति भारतीयों की प्रतिक्रिया क्या थी, इन सारी चीजों को इस डिजिटल सीरीज में दर्शक देख सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की कास्टिंग की तैयारियां अभी चल रही है। साल 2019 के आखिर तक इसे लॉन्च करने की संभावना जताई जा रही है। कोंटिलो पिक्चर्स के संस्थापक और सीईओ अभिमन्यु सिंह ने कहा, ‘ब्लैक टोर्नाडो : द थ्री सीज ऑफ मुंबई’ उन तीन रातों और तमाम घेराबंदियों के चारों ओर चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देती है।

 

web series

टेलीविजन पर हमारे देश के लोगों ने ग्राफिक चित्रण के माध्यम से आतंक को देखा है और हमारे कमांडर्स किए पलटवार एवं इन तस्वीरों के पीछे छिपी मानव रुचि की कहानियों के बारे में थोड़ा-बहुत जाना है।’ उन्होंने कहा, ‘हम पुस्तक के लेखक, संदीप के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।’ संदीप उन्नीथन भी किताब के रूपांतरण को लेकर उत्साहित हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments