पश्चिम बंगाल में जारी हिॆंसा के बीच रक्षामंत्री ने जताई नरसंहार की आशंका, कहा- 23 मई तक राज्य में तैनात हो CRPF
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान जारी। अब तक हर चरण की वोटिंग में छिटपुट हिंसा के मामले सामने आए हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल ही इकलौता ऐसा राज्य है जहां हर चरण में हिंसक घटनाएं हुईं हैं। इसी संबंध में रविवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा बयान जारी किया है। रक्षामंत्री ने राज्य में नरसंहार की आशंका जताई है।
Defence Minister Nirmala Sitharaman: Bengal ki CM jo shuru se dhamki deti aa rahi hain, isliye humein dar hai ki aaj polling khatm hone ke baad se TMC ka narsanghar udhar shuru hoga kya? Isliye hamari maang hai ki Central Armed Forces udhar rahen jab tak MCC khatam na ho. pic.twitter.com/hxnxlGtQOU
— ANI (@ANI) May 19, 2019
नरसंहार का खतरा, राज्य में तैनात हो CRPF: रक्षामंत्री
निर्मला सीतारमण ने इसके साथ ही 23 मई को आदर्श आचार संहिता के खत्म होने तक चुनाव आयोग से अपील की है कि राज्य में केंद्रीय सुरक्षाबलों (CRPF) को तैनात किया जाए। मीडिया से इस बारे में बात करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, 'बंगाल की मुख्यमंत्री जो शुरू से धमकी देती आ रही हैं, इसलिए हमें डर है कि आज पोलिंग खत्म होने के बाद तृणमूल कांग्रेस का उधर नरसंहार शुरू हो सकता है। इस कारण हमारी मांग है कि CRPF वहां आदर्श आचार संहिता के खत्म होने तक तैनात रहें।'
हर चरण में पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा
गौरतलब है कि राज्य में पिछले 6 चरणों के मतदान के दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। वहीं, 19 मई को सातवें चरण के मतदान के वक्त भी डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार निलंजन रॉय की कार पर हमला हुआ है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments