लोकसभा चुनाव का छठा चरणः राहुल के बाद सोनिया-प्रियंका गांधी ने डाला वोट, मतदान पहुंचा 16.91 फीसदी
नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2019 Live Phase 6 Live Voting Updates: लोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज छठे चरण के लिए सात राज्यों में वोटिंग चल रही है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजामों के बीच कई जगह से छुटपुट हिंसा और मतदान में व्यवधान की खबरें आ रही हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक सात राज्यों में कुल 10.99 फीसदी मतदान हुआ है।
रविवार को बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की 7 सीटों पर छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 14 लोकसभा सीट, 2.50 करोड़ मतदाता, 177 उम्मीदवार और 29076 मतदान केंद्र हैं। जबकि झारखंड में सबसे कम 4 सीटें, 66.85 लाख मतदाता, 67 उम्मीदवार और 8581 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 19 मई को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद आगामी 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होंगे।
Live Updates:
- सुबह 11 बजे तक सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर 16.91% मतदान हुआ।
- दिल्ली स्थित लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय मतदान केंद्र पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ किया मतदान। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा की सरकार जा रही है। जनता भाजपा सरकार से परेशान है। देश को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी जी 15 लाख के वाजे और 2 करोड़ रोजगार के नाम पर क्यों चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिल्ली में मतदान के लिए पहुंची। दिल्ली में निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ पर सोनिया ने वोट डाला। इस दौरान दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित भी उनके साथ मौजूद रहीं।
- पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली ने अपने माता-पिता और परिवार के साथ डाला वोट। लवली ने कहा इस बार यमुनापार के लोगों और भाजपा के बीच लड़ाई है लोग हर हाल में भाजपा को कराने के लिए कमर कसे हुए हैं।
- पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष की गाड़ी पर हमला। भारती ने आरोप लगाया कि केशपुर में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी की। इन लोगों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला कर इसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित औरंगजेब लेन के एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
- दिल्लीः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली स्थित औरंगजेब लेन के एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित मतदान केंद्र में डाला वोट।
- भाजपा दिल्ली प्रभारी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार मनोत तिवारी ने यमुना विहार के बूथ नंबर 60 में किया मतदान। मनोज कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित और आप के उम्मीदवार दिलीप पांडेय के खिलाफ खड़े हैं।
- पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने जंगपुरा के कमला नेहरू गवर्मेंट सर्वोदय विद्यालय में डाला वोट।
- निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक सात राज्यों में कुल 10.69 फीसदी मतदान हुआ है। सर्वाधिक मतदान झारखंड में जबकि सबसे कम दिल्ली और हरियाणा में 3.74 फीसदी हुआ है।
- अरविंद केजरीवाल ने की ट्विटर पर अपील, "वोट डालने ज़रूर जाना। जिसने आपके काम किए उनको वोट देना। नफ़रत और ज़हर फैलाने वालों को और दिल्ली के काम रोकने वालों को वोट मत देना। आपका वोट देश बदल सकता है।"
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के पोलिंग बूथ पर डाला वोट।
- दिल्ली: सिविल लाइंस, मटिया महल, यमुना विहार समेत कई अन्य इलाकों में ईवीएम खराबी की शिकायत। कई बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा। कई लोग बिना मतदान किए वापस लौटे।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में बने पोलिंग बूथ पर किया मतदान।
- यूपी के सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और महागठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह के बीच तूतू-मैंमैं। मेनका ने आरोप लगाया कि सिंह के समर्थक मतदाताओं को धमका रहे हैं।
- पूर्व सीएम शीला दीक्षित मतदान के लिए पहुंची निजामुद्दीन के एक पोलिंग बूथ।
- बिहार की शिवहर लोकसभा सीट में माधवपुर सुंदर स्थित पोलिंग बूथ 275 पर तैनात होमगार्ड जवान की बंदूक से चली गोली में एक मतदान कर्मचारी शिवेंद्र किशोर घायल। घटना की जांच जारी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना मान रही। पेट में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी।
- मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदान।
- दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के सिविल लाइंस स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बने मतदान केंद्र संख्या 124 में करीब एक घंटे से ईवीएम खराब है। बूथ में अब तक मतदान नहीं हो पाया है। कांग्रेस का आरोप है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जानबूझकर खराब ईवीएम लगाए गए हैं।
- चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने मतदान के बाद लोगों से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की।
- पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के साथ ओल्ड राजिंदर नगर में किया मतदान। गंभीर आप की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
- दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।
- गुरुग्राम के पाइनक्रेस्ट स्कूल में बने मतदान केंद्र में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने डाला वोट। मतदान के बाद विराट ने अपनी अंगुली में लगी स्याही दिखाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
- मध्य प्रदेशः भोपाल में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया मतदान। प्रज्ञा कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ मैदान में खड़ी हैं।
- कई जगहों से ईवीएम के खराब होने की सूचना। मतदान में हुई देरी।
- मतदान से पहले पीएम मोदी ने की अपील, सभी मतदाता घर से बाहर निकलें और मतदान करें।
- पश्चिम बंगाल में मतदान के छठे चरण में भी हिंसा, शनिवार देर TMC-BJP कार्यकर्ताओं की हत्या, 2 को मारी गोली।
Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi arrives to cast her vote at a polling booth in Nirman Bhavan. #Phase6 #LokSabhaElection2019 pic.twitter.com/1le3Vthj4n
— ANI (@ANI) May 12, 2019
West Bengal: Vehicles in BJP Candidate from Ghatal, Bharti Ghosh's convoy vandalized. BJP has alleged that TMC workers are behind the attack pic.twitter.com/xdsJNkKhV8
— ANI (@ANI) May 12, 2019
| लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण का मतदान (मतदान प्रतिशत) | |||||
| क्रमांक | राज्य | सीट | 11.00 am | 10.00 am | 9.00 am |
| 1. | बिहार | 8 | 12.98% | 9.30% | 9.03% |
| 2. | हरियाणा | 10 | 12.15% | 9.27% | 3.74% |
| 3. | झारखंड | 4 | 27.56% | 15.36% | 12.45% |
| 4. | मध्य प्रदेश | 8 | 17.85% | 13.22% | 4.01% |
| 5. | उत्तर प्रदेश | 14 | 16.25% | 9.37% | 6.86% |
| 6. | पश्चिम बंगाल | 8 | 22.94% | 17.08% | 6.58% |
| 7. | दिल्ली | 7 | 8.66% | 7.99% | 3.74% |
| कुल | 7 राज्य | 59 | 16.91% | 10.99% | 6.67% |
Take a look at the interim voter turnout today in #Phase6 of #LokSabhaElections2019. (Updated till 10:30AM)
— Election Commission #DeshKaMahatyohar (@ECISVEEP) May 12, 2019
Download #VoterTurnoutApp and see real-time Turnout Report: https://t.co/wVA1uVlL7B #GotInked #IndiaElections2019 pic.twitter.com/aKymoxCGRk
| राज्य | सीटें | मतदाता | पुरुष | महिला | थर्ड जेंडर | उम्मीदवार | पोलिंग बूथ |
| बिहार | 8 | 13802576 | 7305983 | 6496117 | 476 | 127 | 13793 |
| हरियाणा | 10 | 18056896 | 9716516 | 8340173 | 207 | 223 | 19441 |
| झारखंड | 4 | 6685401 | 3505565 | 3179720 | 116 | 67 | 8581 |
| मध्य प्रदेश | 8 | 10483101 | 5593401 | 4889307 | 393 | 138 | 13029 |
| उत्तर प्रदेश | 14 | 25068296 | 13432569 | 11634426 | 1301 | 177 | 29076 |
| पश्चिम बंगाल | 8 | 13369749 | 6833909 | 6535721 | 119 | 83 | 15428 |
| दिल्ली | 7 | 14316453 | 7873022 | 6442762 | 669 | 164 | 13819 |
| कुल | 59 | 101782472 | 54260965 | 47518226 | 3281 | 979 | 113167 |
| लोकसभा चुनाव 2019: अबतक हुए 5 चरणों के मतदान के आंकड़े |
|
मतदान का चरण |
राज्य | सीटें | प्रतिशत |
| पहला | 20 | 91 | 69.50 % |
| दूसरा | 13 | 97 | 69.44 % |
| तीसरा | 14 | 115 | 68.40 % |
| चौथा | 9 | 71 | 65.51 % |
| पांचवां | 7 | 51 | 62.46 % |
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments