Breaking News

केरल: थॉमस आइजैक पर 10 करोड़़ का दावा ठोकेंगे श्रीधरन पिल्‍लई!

नई दिल्‍ली। हाल ही में केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक की ओर से जारी बयान को भाजपा प्रदेश इकाई ने गंभीरता से लिया है। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीधरन पिल्‍लई ने आइजैक के बयान को आपत्तिजनक करार दिया है। आइजैक के बयान से नाराज भाजपा केरल इकाई ने उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है।

मुंबई के जोगेश्‍वरी में गैस सिलेंडर विस्‍फोट, 13 लोग घायल

 

आइजैक की मंशा ठीक नहीं

केरल भाजपा प्रदेश इकाई ने छवि खराब करने के लिए वित्त मंत्री पर 10 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति का दावा कर सकती है। भाजपा ने आइजैक से इस मुद्दे पर स्‍पष्‍टीकरण देने और बयान वापस लेने की मांग की है। श्रीधरन पिल्‍लई ने थॉमस के बयान को भाजपा की छवि खराब करने वाला करार दिया है।

राहुल गांधी ने अचानक बुलाई बैठक, सियासी जोड़तोड़ पर...

विकास का दुश्‍मन

बता दें कि केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक ने छह मई को एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया था। थॉमस आइजैक ने केरल भाजपा अध्‍यक्ष श्रीधरण पिल्‍लई को केरल के 'विकास का दुश्‍मन' बताया है। उन्‍होंने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पर केरल के विकास कार्यों में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है।

लोकसभा चुनावः इन पांच बड़े मुद्दों ने मोदी को दोबारा पहुंचाया जीत की दहलीज पर

केरल के वित्त मंत्री थॉमस आइजैक ने हाल ही में आरोप लगाया था कि श्रीधरन पिल्लई बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। श्रीधरन पिल्लई केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्य को रोकना चाहते हैं। यही वजह है कि हम उन्‍हें राज्‍य का पब्लिक एनेमी मानते हैंं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments