Breaking News

पश्चिम बंगाल: सुरक्षा बलों के नहीं पहुंचने पर जेमुआ गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्‍कार

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित जेमुआ गांव के लोगों ने सोमवार को अचानक मतदान के बहिष्‍कार का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। ग्रामीणों के इस ऐलान से स्‍थानीय प्रशासन में हड़कंप की स्थित है। गांव वालों ने मतदान के बहिष्‍कार का निर्णय दो मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों के नहीं पहुंचने के विरोध लिया है। मतदान केंद्र संख्‍या 222 और 226 पर मतदान का बहिष्‍कार किया गया है। स्‍थानीय प्रशासन ने दोनों मतदातन केंद्रों पर सुरक्षा बलों की ड्यूटी नहीं लगाई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर सख्‍त नाराजगी है।

 

मतदान स्‍थगित

गांववालों ने सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति में मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताई है। मतदाताओं के विरोध को देखते हुए चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों मतदान केंद्रों पर मतदान रेक दिया है।

पंजाब के कैप्टन की राह में हैं कई कांटे, विरोधियों के साथ अपनों से भी पाना होगा पार

72 सीटों के लिए सुबह से जारी है मतदान

आपको बता दें कि सोमवार सुबह सात बजे से नै राज्‍यों की 72 सीटों के लिए मतदान जारी है। आज का मतदान भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस चरण के मतदान के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में मतदान की भी शुरुआत हो गई है। आज ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए भी मतदान होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments