लोकसभा चुनाव: मुजफ्फरपुर रैली में पीएम मोदी ने कहा- 'चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित्त'
नई दिल्ली। मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण विपक्ष पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित्त हो गया है। अब आने वाले चरणों में तय होना है कि उनकी हार कितनी बड़ी होगी।
pm modi addressing a public rally in Muzaffarpur, Bihar: Char charn ke chunaav ke baad yeh log chaaron khaane chit ho chuke hain, ab aane wale charno mein tay hona hai ki unki haar kitni baadi hogi aur NDA ki jeet kitni bhavya hogi. pic.twitter.com/W274cU95L2
— ANI (@ANI) April 30, 2019
जो बेल पर है उन्हें जेल जाना होगा
उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जेल में हैं वो जेल के दरवाजे पर हैं। जो बेल पर हैं वो बेल के लिए कोर्ट का चक्कर काट रहे हैं। वो सब केंद्र में मजबूत सरकार को एक मिनट भी देखना नहीं चाहते हैं। अभी तो हमने उन्हें बेल लेने के लिए मजबूर किया है। आगे तो उन्हें मॉल का भी जवाब भी देना होगा।
PM Modi addressing a public rally in Muzaffarpur: Jo jail mein hain, jo jail ke darwaze par hain, jo bail par hain, jo bail ke liye court ke chakkar kaat rahe hain vo sab kendra mein ek mazboot sarkar ko ek minute bhi bardaasht nahi karna chahte. #Bihar pic.twitter.com/sRqb0dOPdv
— ANI (@ANI) April 30, 2019
विपक्ष को चाहिए केंद्र में कमजोर सरकार
उन्होंने कहा कि विपक्ष केंद्र में कमजोर सरकार चाहता है ताकि उनकी चोरी और बेईमानी जारी रहे। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां अब इस हैसियत में भी नहीं हैं कि उन्हें विपक्ष का दर्जा मिल सके। उन्होंने देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि वो जमाना गया जब आतंकी हमें नुकसान पहुंचाया करते थे। अब हम उन्हें घुस कर मारने लगे हैं। बाज नहीं आए तो आगे भी घुसकर मारेंगे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments