एक बार फिर से 33 हजारी हुआ सोना, चांदी के दाम में 50 रुपए की गिरावट
नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 30 रुपए चढ़कर एक बार फिर 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए जबकि चांदी की कीमत 50 रुपए लुढ़ककर 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गर्इ।
यह भी पढ़ेंः- ईरान पर प्रतिबंध के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने OPEC देशों से लगाई गुहार, सोमवार को लुढ़का कच्चे तेल का भाव
इंटरनेशनल मार्केट में सोना आैर चांदी
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोना हाजिर 4.20 डॉलर टूटकर 1,281.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,283.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमरीका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना के मद्देनजर पिछले कारोबारी दिवस पर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाली पीली धातु पर सोमवार को मुनाफा वसूली का दबाव रहा। अमरीकी फेडरल रिजर्व इस सप्ताह नीतिगत दरों पर बैठक कर रहा है। संभावना है कि वह ब्याज दरों में वृद्धि का सिलसिला तोड़ते हुए इसमें कटौती कर सकता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर फिसलकर 14.97 डॉलर प्रति औंस रह गर्इ।
यह भी पढ़ेंः- खत्म हो जाएगा डीजल कारों का दौर, लेकिन मारुति बनी रहेगी नंबर वन, एक्सपर्ट्स का दावा
सोना आैर चांदी में मजबूती
स्थानीय बाजार में सोने की जेवराती मांग मजबूत रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए चमककर 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर इतनी ही गिरावट बढ़त के साथ 32,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक ग्राहकी कमजोर रहने से उस पर दबाव रहा। चांदी हाजिर 50 रुपए फिसलकर 38,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गर्इ। चांदी वायदा 270 रुपए लुढ़ककर 37,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर मजबूती से टिके रहे।
यह भी पढ़ेंः- किसानों के साथ आई गुजरात सरकार, पेप्सिको ने किया 9 किसानों पर केस
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,000
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,830
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,250
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments